दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

दिल्ली में आज भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश का अनुमान लगाया है. इसका मतलब है कि आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, बुधवार को तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिली है लेकिन अगले 2 दिनों के लिए विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, राजधानी की हवा खराब हुई है. बुधवार को (14 अक्टूबर) को दिल्ली में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 192 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है. इससे पहले मंगलवार को ये 157 दर्ज किया गया था. PM2.5 और  PM10 का भी औसत स्तर भी बढ़ा है, जिससे गले, नाक और आंखों में सीधी जलन होने की शिकायत बढ़ सकती है.

विभाग के अनुसार, बुधवार (14 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि औसत से 0.1 डिग्री अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.8 डिग्री कम है. सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में 30.9 डिग्री दर्ज किया गया.

आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार (15 अक्टूबर) को आसमान में बादल छाये रहेंगे. आज दोपहर से शाम के समय में हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह के समय दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10-15  किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. रात के समय में भी कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है.

अगले 2-3 दिनों में बढ़ सकता है तापमान

विभाग के अनुमान है कि अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद के 2 दिनों में 2-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री और अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच रहा. इस दौरान दिल्ली में 10-15 किमी/घंटा की गति से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं हैं.

Leave a Reply