छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया
सहारनपुर। केएलजीएम इंटर कॉलेज में आज नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ब्रह्म कुमारी आश्रम नकुड़ से आई बहनों ने छात्र-छात्राओं को नशे से किस प्रकार दूर रहे विषय पर प्रकाश डाला और छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। साथ ही उपस्थित लोगों को भारत के 1947 में हुए विभाजन की विभीषिका से परिचित भी कराया गया। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नकुड़ से आई बहन संगीता ने छात्र-छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आव्हान किया कि वे नशे को कभी भी अपने जीवन से न जुड़ने दें। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने विभाजन विभिषिका दिवस हमें जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता के सूत्र में बंधने की बात सिखाता है। संचालन सुभाष गुप्ता ने किया, कार्यक्रम में बहन एकता, पवन गुप्ता, सत्यपाल सिंह, अशोक कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
