शिव भक्ति जीव को मोक्ष करती है प्रदान: स्वामी कालेंद्रानंद महाराज
सहारनपुर। औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा शिव भक्ति जीव को मोक्ष प्रदान करती है। राधा विहार स्थित श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रावण महोत्सव पूजा अंतर्गत शिव महापुराण कथा में मुख्य अजमान संजय राणा ने परिवार सहित शिव महापुराण का पूजन किया और महाराज श्री को तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा शिव ब्रह्मांड का मूल तत्व है यही सभी जड़ चेतन में परमात्मा तत्वों के रूप में विराजमान है। इसलिए प्रत्येक जीव को शिव की नियमित भक्ति करनी चाहिए शिव की नियमित भक्ति करने से विकार नष्ट होते हैं और आत्म चेतना जागृत होती है जिससे व्यक्ति का चरित्र चिंतन एवं भक्ति सांसारिक भाव से अलग हो जाती है। इसीलिए वह जीव संसार के कल्याणकारियों में अपने जीवन को अर्पित करता है यही शिव का सच्चा मार्ग है। उन्होंने कहा शिव की भक्ति ही जीव को मोक्ष प्रदान करती है और सभी सुख वैभव एवं प्रभु प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव ही जीव की मुक्ति का साधन है। इस अवसर पर रमेश शर्मा, राजेंद्र धीमान, अश्विनी काम्बोज, मनीष गुप्ता, अमित कश्यप, रेखा, पूनम, बबीता, राजबाला, कुसुम, सरवेश, अनीता, सुचेता, सुनीता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
