शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के स्कूल ऑफ लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशनल स्टडीज़ विभाग द्वारा चतुर्थ इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन 10 अप्रैल 2026 को किया गया। इस प्रतियोगिता में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह एवं शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ कैंपस की कुल 15 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन अत्यंत सराहनीय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट वकालती कौशल के साथ प्रभावशाली विधिक तर्क प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर एवं कार्यक्रम में उपस्थित अन्य शिक्षकगण ने मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन एक प्रतिष्ठित संवैधानिक पीठ द्वारा किया गया, जिसमें अधिवक्ता निखिल कुमार त्यागी (दिल्ली उच्च न्यायालय), अधिवक्ता इप्सा रस्तोगी (जिला न्यायालय सहारनपुर), अधिवक्ता इनायत रहमानी, अधिवक्ता सक्षम चौधरी एवं सेजल शर्मा उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं सूक्ष्म टिप्पणियों ने प्रतियोगिता को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रभावी बनाया। इस प्रतियोगिता में टीम कोड एसयूजी-08 (कृतिका गुप्ता, राजश्री त्यागी एवं अदिति राठी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं टीम कोड एसयूएम-02 (श्रिष्टी एवं तुषार) ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया, जिन्होंने भी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और समर्पण का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यक्तिगत खिताब भी अपने नाम किए। बेस्ट स्पीकर एवं बेस्ट रिसर्चर जैसे सम्मान लक्ष्मी खटाना, मोहम्मद सामी, आर्यन और रिधिमा आदि विद्यार्थियों को प्रदान किए गए, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. उस्मान उल्लाह खान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मूट कोर्ट जैसी प्रतियोगिताएं छात्रों की विधिक समझ, तर्कशक्ति एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ बनाती हैं और उनके व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने मूट कोर्ट के आयोजकों एवं छात्र व छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अधिगम के अधिक अवसर मिलते है, जिससे वे एक सक्षम एवं आत्मविश्वासी विधिक व्यक्तित्व के रूप में आगे बढ़ते है। कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने भी मूट कोर्ट के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी और विजेताओं को पुरस्कृत किया और साथ ही कहा कि विधि व्यवसाय में आने से पूर्व विद्यार्थियों को मूट कोर्ट का ज्ञान प्राप्त करना अति आवश्यक होता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार, मुकेश, कुमार पांडे, अर्जुन सिंह, राजन पंवार, रेनू चौधरी व अन्य शिक्षकगण शामिल रहे।


Leave a Reply