माननीय प्रधानमंत्री जी का सहारनपुर में जनसमूह द्वारा रोड़ शो के माध्यम से किया गया अभिवादन
सहारनपुर । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर देश को एक और ऐतिहासिक सौगात मिली जिसमें प्रधानमंत्री जी ने 12000 करोड रुपए की धनराशि से तैयार 213 किलोमीटर के दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) भारत के तीन राज्यो दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे का लोकार्पण देहरादून से किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन पर रोड शो के माध्यम से भारी जनसमूह ने उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक कला को दर्शाती विभिन्न झांकियों के प्रदर्शन को देखा। उन्होने बच्चियों के गायन का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद एलिवेटिड रोड़ पर प्राकृतिक सुन्दरता को व्यू प्वाईंट पर दूरबीन के माध्यम से देखा एवं प्रसन्नता व्यक्त की। माँ डाट काली मंदिर पर पंहुचकर दर्शन कर विधि विधान से पूर्जा अर्चना की।
सहारनपुर में मनोहरपुर में आयोजित जनसभा स्थल से वर्चुअल माध्यम में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार श्री पंकज चौधरी, के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री बृजेश पाठक एवं डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा श्री धर्मपाल, माननीय मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री संसदीय कार्य एंव औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, चेयरमैन सिडको श्री वाई0पी0सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिसोदिया, एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा, विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम, विधायक गंगोह श्री किरत सिंह, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, महापौर डॉ0 अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, पूर्व सांसद श्री प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक श्री नरेश सैनी, पूर्व विधायक श्री जगपाल सिंह द्वारा देखा और सुना गया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री जी, उप मुख्यमंत्री जी द्वारा बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम मां शाकंभरी देवी, माँ डाट काली, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयकारे लगाए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनसभा को संबोधित कर बधाई देते हुए दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के प्रति देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि इस इकोनामिक कॉरिडोर से यहां के लोगों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। पहले जहां दिल्ली से देहरादून जाने में 05-06 घण्टे लगते थे वंही अब दिल्ली से देहरादून की दूरी 2.5 घण्टे में पूरी हो सकेगी। इसके लाभ गिनाते हुए उन्होने कहा कि इससे राष्ट्रीय राजधानी एवं गंगा एक्सप्रेसवे बनने से लखनऊ तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ के काष्ठकला एवं हौजरी उत्पादों, खेल के उत्पाद, फल उत्पादन, सब्जी उत्पादन, खाद्यान्न उत्पादन, गुड की मिठास को वैश्विक बाजार में इस कोरीडोर के बनने से पंहुचने में आसानी होगी जिससे आर्थिक उन्नयन होगा तथा शिक्षा एवं रोजगार के अवसर बढेंगे।
उन्होंने दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के नजदीक आने वाले जनपद अपना एक क्लस्टर तैयार करने के निर्देश दिए जिससे कि बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी एवं प्रदेश को सेवा का मॉडल बताया। भीमराव अंबेडकर जी का 135 में जयंती के अवसर पर उन्होने कहा कि आज संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। बाबा साहब के संविधान के अनुसार ही हमको उनके बताए हुए मार्ग पर चलना है। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से तय किया गया है कि भीमराव अंबेडकर, सतगुरू रविदास, महर्षि वाल्मीकि, सामाजिक न्याय के महापुरुषों की मूर्तियां खुले में न रहें उसके लिए बाउण्ड्री वॉल एवं अन्य निर्माण कार्य कराया जाएगा।
आज उत्तर प्रदेश सुरक्षा सुशासन, आत्मनिर्भर, इन्वेस्टमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में बदल रहा है। यह डबल इंजन की सरकार की ताकत है। आप लोगों का साथ है। सबके साथ से ही विकास बढ़ रहा है जो 2047 का माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी सुविधाएं उपलब्ध है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट खुल गया है। जिससे वैश्विक पंहुच में सुविधा होगी। जेवर में फिल्म सिटी के विकसित होने से कलाकारों के सपने साकार होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर करबद्ध कार्य कर रही है। उन्होंने कहा दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर देश के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाला एक कदम है जो आर्थिक रूप से भी सशक्त करेगा।
दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर कनेक्टिविटी क्रांति के रूप में जाना जाएगा। इस कॉरिडोर की सबसे खास बात यह है कि इसे पर्यावरण और वन्यजीवों को ध्यान में रखते हुए एलिवेटेड बनाया गया है, ताकि रास्ते में आने वाले जीव-जंतुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। यह विकास और प्रकृति के संतुलन का बेहतरीन उदाहरण है। उत्तर प्रदेश सरकार विरासत एवं विकास पर कार्य करती है।
जनसभा स्थल पर एडीजी श्री भानू भास्कर, मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, जिलाध्यक्ष श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई, संबंधित अधिकारियों सहित जिलाध्यक्ष श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई तथा जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।
