सपाईयों ने भारत रत्न डा.अम्बेडकर को जयंती पर किया नमन

सपाईयों ने भारत रत्न डा.अम्बेडकर को जयंती पर किया नमन
  • सहारनपुर में डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।

सहारनपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ता ने नमन करते हुए उनके आदर्श और सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया। अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर संघर्ष करते हुए वंचित समाज को उनके अधिकार दिलाने का जो अमूल्य योगदान दिया उसको कभी बुलाया नहीं जा सकता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आज विश्व भर में पूजनीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाना ही उनके मिशन को पूरा करना होगा।

पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर एवं प्रदेश सचिव मजहीर राणा, जिला पंचायत सदस्य ममता चैधरी एवं प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, पिछड़ा वर्ग पर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा एवं प्रदेश के विषय आमंत्रित सदस्य रतन यादव वरिष्ठ नेता चैधरी अब्दुल गफूर कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी अच्छन  यादव संदीप सैनी कासिफ अल्वी नरेश कश्यप मुस्तकीम राणा विनोद कुमार फुरकान त्यागी सचिन गुर्जर जमाल साबरी हसीन कुरैशी मोहम्मद राजिक मोहम्मद मोहम्मद इस्लाम अल्वी अभिषेक प्रधान विशाल यादव शाहिद मंसूरी जितेंद्र यादव जुबेर राणा प्रिंस चैधरी राजपाल सिंहवेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply