डा.अम्बेडकर देश में लोकतंत्र की स्थापना के जनकः इमरान मसूद

डा.अम्बेडकर देश में लोकतंत्र की स्थापना के जनकः इमरान मसूद
  • सहारनपुर में डा. अम्बेडकर जयंती मनाते कांग्रेसजन।

सहारनपुर। सांसद काजी इमरान मसूद ने बाबा साहब को भारतीय संविधान का शिल्पकार और देश में लोकतंत्र की स्थापना का जनक बताया ।

काजी इमरान ने कहा कि बाबा साहब ने सभी नागरिकों के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए जो संविधान भारत को दिया, उसी ने भारत में लोकतंत्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करते हुए देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस मुख्यालय व सहारनपुर लोकसभा सांसद काजी इमरान मसूद के कैंप कार्यालय में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद काजी इमरान मसूद ने कहा कि हमारा संविधान देश के लोकतंत्र की जीवन रेखा है और आज बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हमें देश के लोकतंत्र की रक्षा के अपने निश्चय को अधिक प्रबल बनाना होगा तभी हम आने भारत को अखंड रखने के अपने महापुरुषों के सपने को पूरा कर सकेंगे।

इससे पहले कांग्रेस जिला मुख्यालय में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष मुनीश सहगल (कार्यक्रम संयोजक) के साथ समस्त कांग्रेसजनों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर े चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें अपने विचार रखते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए आज भाजपा सरकार देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके संविधान के मूल रूप को नष्ट कर देने की साजिश रच रही है। संदीप राणा ने कहा कि हम बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे तभी हम भारत को अखंड रखते हुए देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को  कायम रख सकेंगे।

पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चैधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा व कार्यक्रम के संयोजक मुनीश सहगल, जिला प्रवक्ता गणेश दूत शर्मा व जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने बाबा साहब द्वारा रचित भारतीय संविधान को देश के लोकतंत्र की ऐसी अमूल्य धरोहर बताया जिसने भारतीय लोकतंत्र को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना दिया। विधायक शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व चेयरमैन चैधरी इरशाद, पूर्व प्रदेश सचिवगण अशोक सैनी व अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव सतपाल बर्मन, पूर्व रामपुर चेयरमैन प्रतिनिधिविवेककांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, संदीप चैधरी फांदपुरी, सुदेश प्रधान, रजनीश राणा रण्डौल, अक्षय चैधरी, पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, विक्की चैधरी पूजना, प्रभजीत सिंह, कांग्रेस नेत्री मधु सहगल, रीता बब्बर, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष हरि ओम मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजन बिरला, शाहवेज, गुलबाहर अब्बासी, नसीब खान, कुणाल शांडिल्य, गुलशेर अल्वी, नेत्रपाल सिंह, आरिश सिद्दीकी, गिरीश बब्बर, रवि कुमार, मनोज आर्या, रमेश कुमार एडवोकेट, रेखा धीमान, नितिन राणा, आदित्य राना, मोहम्मद सलमान, अनिकेत करनावल, अमित भारतीय, बाल सिंह, सोनवीर, वसीम, राकेश वर्मा, सोनू राणा, विक्रम पांडेय, सतीश कश्यप, सुमित राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Leave a Reply