एसएसपी ने किया उत्तराखंड बाॅर्डर से हरियाणा सीमा तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण

एसएसपी ने किया उत्तराखंड बाॅर्डर से हरियाणा सीमा तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण
सहारनपुर में कांवड़ियों से जानकारी लेते एसएसपी अभिनंदन।

कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने प्रतिबद्ध है सहारनपुर पुलिस: एसएसपी

सहारनपुर। कांवड़ यात्रा  को सकुशल, निर्विघ्न एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल सम्पन्न कराने के लिए सहारनपुर का पुलिस प्रशासन बहुत मुस्तैद दिखाई पड़  रहा है। इसी कड़ी में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनपद के उत्तराखंड सीमा से लेकर हरियाणा की सीमा तक हाइवे एवं कांवड़ मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया।

निरीक्षण दौरान एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क विश्राम न करने हेतु एवं पैदल यात्रा कर रे कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही सुरक्षा प्रबंधों, यातायात डायवर्जन, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर संचालिक डीजे वाहनों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप जांची गई तथा सम्बंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं प्रभावी एवं सुचाय बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सावन मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक एवं मंदिरों पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की चेकिंग की गई। विभिन्न कांवड़ शिविरों, अस्थायी पुलिस चैकियों एवं ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गए प्रबंधकों की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों पर सतत् सतर्कता बनाए रखते हुए यातायात व्यवस्था को निर्बाध एवं सुचारू रखा जाए।

एसएसपी अभिनंदनल ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि मंदिरों एवं कांवड़ मार्ग पर तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्था यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके। जनपद पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबंध है। निरीक्षण के दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।