एसएसपी ने किया पदक विजेता महिला आरक्षी को सम्मानित

एसएसपी ने किया पदक विजेता महिला आरक्षी को सम्मानित
  • सहारनपुर में पदक विजेता महिला आरक्षी को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी।

सहारनपुर। गोवा में सम्पन्न हुई 37वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर महिला आरक्षी अनीषा असवाल का एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मान कर उत्साहवद्र्धन किया गया।

गौरतलब है कि गोवा में सम्पन्न हुई 37वीं खेल प्रतियोगिता में सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाईन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षी अनीषा असवाल ने ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की। आज पुलिस लाईन स्थित सभागार में एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने महिला आरक्षी अनीषा असवाल को सम्मानित कर उत्साहवद्र्धन किया। महिला आरक्षी अनीषा असवाल पुलिस विभाग में स्पोर्ट कोटे से भर्ती हुई हैं और वर्तमान में सहारनपुर पुलिस लाईन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस दौरान एसपी देहात सागर जैन के अलावा पुलिस लाईन में तैनात अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे