जैन कालेज में अम्बेडकर जयंती पर किया भाषण व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

जैन कालेज में अम्बेडकर जयंती पर किया भाषण व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
  • सहारनपुर में निबंधन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं।

सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था जेवी जैन कालेज में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती के उपलक्ष में कैरियर काउंसलिंग सेल में विचार गोष्ठी भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. नीलू राणा का स्वागत कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर ममता सिंघल ने पुष्प देकर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम एलएलबी के छात्र ईशु सम्राट ने बाबा साहेब के जीवन एवं कार्यों के विषय में अपना विचार रखा। हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राकेश चंद्रा ने बाबा साहब के कार्यों का उल्लेख करते हुए दलितों के ही नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए किए गए। उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। श्रीमती निधि राणा (उप प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय ने बाबा साहब के योगदान को और उनके महत्व को बताया।

मुख्य अतिथि डॉ. नीलू राणा ने कहा कि बाबा साहब ने अपना सारा जीवन शिक्षा पर न्योछावर कर दिया। उन्होंने दलितों और पिछड़ों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया। आर्याव्रत ने बाबा साहब के व्यक्तिगत जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर ममता सिंघल ने बाबा साहब के संघर्षों और कार्यों की सराहना की, और सर्व समाज का महान पुरुष बताया तथा बाबा साहब के तीन संकल्प शिक्षित बनो,संगठित रहो ,व संघर्ष करो का संकल्प सभी छात्र/छात्राओं से कराया। कार्यक्रम में प्रो. शशि नौटियाल, डॉ. सुषमा, श्रीमती वर्षा यादव, सुनील कुमार, बृजपाल, नारायण शर्मा, राजवीर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, राजकुमार, प्रवीण कुमार, ऋषि पाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन आर्यावर्त ने किया।


Leave a Reply