महिला आरक्षण पर क्या होगा समाजवादी पार्टी का रुख? सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दिया बड़ा बयान

महिला आरक्षण पर क्या होगा समाजवादी पार्टी का रुख? सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दिया बड़ा बयान

संसद के विशेष सत्र में महिलाओं आरक्षण को लेकर आज संशोधन विधेयक रखे जाएंगे, जिसे लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि सपा हमेशा से महिलाओं के विकास और सम्मान की पक्षधर रही है. आज भी जो बिल आ रहा है उसमें हम अपनी पार्टी के रुख के साथ खड़े रहेंगे.

अयोध्या वाली फैजाबाद लोकसभा सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा महिलाओं की पक्षधर रही है. महिलाओं के सम्मान की, महिलाओं के विकास के पक्ष में है और हमारे नेता मुलायम सिंह यादव जब यूपी के मुख्यमंत्री थे, तब पहली बार पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया था और तमाम महिलाएं ग्राम प्रधान बनी, जिला पंचायत सदस्य बनीं.

महिला आरक्षण का सपा सांसद ने किया समर्थन

सपा सांसद ने कहा आज भी हमारे अयोध्या में जो जिला पंचायत अध्यक्ष हैं वो महिला हैं. संसद में आज जो महिलाओं के संबंध में बिल आ रहा है, तो उसे लेकर पार्टी का जो भी दिशा निर्देश होगा उसी के अनुसार हम सदन में विचार देंगे.

अवधेश प्रसाद ने इस दौरान बिहार में नीतीश कुमार को हटाकर सम्राट चौधरी को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “बिहार में मुख्यमंत्री तो बदलना ही था, शुरू से ही इस बात की चर्चा थी कि नीतीश कुमार के साथ ही नहीं बिहार की जनता के साथ भी धोखा होगा, ये तो तय था.”

बता दें कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण क़ानून में संशोधन के लिए आज से तीन दिवसीय संसद का विशेष सत्र बुलाया है. जिसे लेकर सियासी बहस तेज हो गई है. विपक्षी दल महिला आरक्षण के साथ परिसीमन बिल लाए जाने पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में परिसीमन को लेकर दोनों पक्षों में ज़ोरदार बहस देखने को मिल सकती है.


Leave a Reply