वंदे मातरम् पर सपा विधायक अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘बहुत मुसलमान इसको पढ़ते हैं लेकिन…’

वंदे मातरम् पर सपा विधायक अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘बहुत मुसलमान इसको पढ़ते हैं लेकिन…’

महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि हम वंदे मातरम् का विरोध नहीं करते. लेकिन धार्मिक चीजें, अल्लाह के अलावा और किसी की वंदना करना मुसलमान को धर्म से मना है. बहुत सारे मुसलमान वंदे मातरम् करते हैं, हम कहां मना करते हैं? लेकिन जो धार्मिक इंसान होगा, वो अल्लाह के अलावा किसी के आगे सिर नहीं झुकाएगा और किसी की वंदना नहीं करेगा.

हम सिर्फ अल्लाह की वंदना करेंगे- अबू आजमी

अबू आजमी ने आगे कहा, “असेंबली में वंदे मातरम् होता है, हम कोई विरोध नहीं करते, हम खड़े रहते हैं. लेकिन हम उसको पढ़ते नहीं हैं. हम वंदना सिर्फ अल्लाह की करेंगे.”

 

सड़क पर नमाज के मुद्दे पर क्या बोले?

कोलकाता में सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर रोक लगाए जाने पर सपा विधायक ने कहा, “ऐसा है कि मुस्लिम समुदाय को टारगेट किया जा रहा है. हर मुद्दे पर मुसलमानों को घेरा जा रहा है. पूरी दुनिया में जब मस्जिद भर जाती है तो थोड़ी देर के लिए लोग मजबूर होकर, खुशी से नहीं, जब जगह नहीं हैं तो बाहर नमाज पढ़ लेते हैं. लेकिन पूरे देश में जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां मस्जिद के बाहर नमाज नहीं पढ़ने दिया जा रहा है. लेकिन इसी देश के अंदर दूसरे धर्म के लोग सड़कों पर बड़े-बड़े कार्यक्रम करते हैं. कई-कई दिनों तक सड़कें भरी रहती हैं लेकिन आज तक किसी मुसलमान ने विरोध नहीं किया. ”

सपा विधायक ने आगे कहा, “जो सड़क पर करते हैं उन धर्म के लोगों को हम ठंडा पानी पिलाते हैं. उनका स्वागत भी करते हैं. लेकिन हमारे साथ जो हो रहा है, जान बूझकर मुसलमानों को टारगेट करके, बहुसंख्यक को ये दिखाना चाहते हैं कि मुसलमानों के साथ जुल्म करेंगे तो हमारा वोट बैंक बढ़ेगा. ये हो रहा है और कुछ नहीं है.”

Leave a Reply