सपाइयों ने सपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी का किया जोरदार स्वागत

सपाइयों ने सपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी का किया जोरदार स्वागत
  • शकील नदवी का स्वागत करते सपाई।

देवबंद [24CN] :  सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी का देवबंद आगमन पर नगर  गणमान्य लोगों व सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
शेखुल हिन्द कालोनी में मुफ्ती असद के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा कि उन्हे देवबंद आगमन पर बहुत ही ज्यादा खुशी हुयी है । कहा कि उन्होने पूरे जनपद का दौरा किया और सहारनपुर में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को हर धर्म बिरादरी का भरपूर समर्थन मिल रहा है और सपा आगामी विधान सभा चुनाव में सहारनपुर की सभी 7 सीटों पर जीत का परचम लहरायेगी। शकील नदवी ने कहा कि इस जिले की तरह पूरे प्रदेश में सपा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और सपा की आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनना निश्चित है।

इस अवसर पर मुफ्ती असद कासमी, असद जमाल फैजी, अहमद गौड मौलाना इबादुल्ला मुफ्ती हारून मौलाना यासिर निजामी, हाजी वाजिद हाजी वसीम, कारी सलीम, कारी दानिश सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।