‘दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें’, पीएम मोदी का Gen Z को संदेश

‘दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें’, पीएम मोदी का Gen Z को संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को Gen Z को बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हमें भविष्य में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जैसे लाखों युवा चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि युवा पीढ़ी से आग्रह करुंगा, रील का ज़माना है, सोशल मीडिया आपको दूर ले जाता है, शॉर्ट कट से बाहर निकलें, युवाओं से कहूंगा कि ऑटो बायोग्राफी जरूर पढ़े.

रामनाथ कोविंद की तारीख करते हुए उन्होंने कहा, ”राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद से सेवा मुक्त होने के बाद भी उन्होंने विश्राम नहीं लिया है. वो अभी भी एक देश एक चुनाव वन नेशन वन इलेक्शन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर काम कर रहे हैं. देश को जगा रहे हैं. ये एक ऐसा विषय है जिसका समाधान देश के लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू कर सकता है. मैं मानता हूं कोविंद जी की इस कर्तव्य निष्ठा और सेवा भाव से देश के लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं.”

उन्होंने कहा, ”साथियों सामायिक जीवन में सक्रिय रहते हुए ऑटोबायोग्राफी के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है. रामनाथ कोविंद ने ये काम हम सबके लिए किया है. क्योंकि उनके जीवन में ऐसा कितना कुछ है जिसमें गरीब वंचित तबके से आए तमाम लोग अपने जीवन की परछाई देख सकते हैं. कैसे साधारण परिवार मुश्किल हालातों में भी जीवन की सुचिता और ईमानदारी से समझौता नहीं करता. कैसे वही आदर्श आगे चलकर हमारे जीवन का आधार बनते हैं. हमारे कठिन समय के मूल्य किस तरह जीवन भर में हमें रोशनी देते रहते हैं. कैसे इस पवित्रता से हमें राष्ट्र सेवा की शक्ति मिलती है.”

पीएम मोदी ने कहा, ”अलग-अलग पदों का दायित्व निभाते हुए रामनाथ कोविंद ने समाज को निरंतर इसकी प्रेरणा दी है. मैं खास करके युवा पीढ़ी से आग्रह करूंगा. रील का जमाना है. सोशल मीडिया में इन्फ्लुएंसर आपको खींच के कहीं-कहीं ले जाते हैं. इस शॉर्टकट के युग में भी एक बात हम जरूर याद रखें रेलवे स्टेशन पर लिखा हुआ होता है. कुछ लोगों को पटरी पर कूद कर के जाने की आदत होती ब्रिज पर नहीं जाते. तो वहां लिखा होता है शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट. और अगर शॉर्टकट के रास्ते से भी कहीं बाहर निकलना है तो मैं नौजवानों को कहूंगा आपको जिसका भी पसंद हो ऑटोबायोग्राफी जरूर पढ़ें.”