बसपा को झटका: रोहित प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
सहारनपुर। महानगर भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी को उस समय झटका लगा, जब रोहित प्रधान के नेतृत्व में दलित समाज समेत विभिन्न वर्गों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया।
महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास, जनकल्याण और राष्ट्रहित के कार्यों से समाज के सभी वर्गों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। बड़ी संख्या में दलित समाज के कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना विकास और राष्ट्रहित की राजनीति में जनता के विश्वास को दर्शाता है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आशीष प्रधान (पूर्व जिला सचिव, बसपा), सुशील कुमार कर्दम (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, यूपी पुलिस), राजकुमार कर्दम, धर्म सिंह, संजीव जाटव, सौरभ शिवा, विशाल शिवा, नीरज जाटव, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, नितिन जाटव, अनित जाटव, गौरव कुमार, सन्नी जाटव, कार्तिक कुमार, अरुण कुमार, अमन कुमार, विकास जाटव, विक्की जाटव, चेतन वाल्मीकि, अजय जाटव, रोहित वाल्मीकि, साजन राणा, शिवम शर्मा, मनमीत सिंह, अभिषेक कुमार, अक्षय सैनी, रणविजय कश्यप, आयुष धीमान, अंकित पंडित, अक्षय खटीक, आदि गुर्जर, अर्जुन, शिवा जाटव, कुलदीप सैनी, अभिषेक सैनी, शाहरूख मलिक, अजीत मौर्य, रवि पांचाल, आयुष शेखपुरा, प्रभात सैनी, अमित कुमार, अतुल त्यागी, विशाल गुर्जर, विवेक गुर्जर, आशीष गुर्जर, अजीत गुर्जर, रवि ठाकुर, विक्की कुमार, विवेक कर्णवाल, प्रियांशु माथुर, अजय कुमार, निगम जमीदारा, रजत गौतम, विशाल कर्णवाल, विनय कुमार, रोहित मोगरा, प्रिंस मोगरा, गौरव वाल्मीकि, नकुल सिंह, रोहित चावरी, अभिषेक सैनी, आयुष सैनी, रोहित सैनी, अक्षय बजरंगदल, अभिषेक अरोड़ा, रोहित कटारिया, रवि शंकरवाल, सूर्यांश राणा, उमंग कुमार, अभिषेक गुर्जर, सुमित धारिया, पारस कर्दम और अर्जुन पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम में अजब सिंह, जयराम गौतम, सुपनीत सिंह, ललित कटारिया, योगी, नीलू राणा, मानवेंद्र भारद्वाज, आरती शर्मा, नीरज ठकराल, हनी वर्मा, जोगिंदर लाल, विजय चौहान, स्वराज सैनी, अनिल गुप्ता, राजकुमार कालड़ा, सूरज शुक्ला और नमन गुंबर समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
