शिव ही मुक्ति का साधन: कालेन्द्रांनद महाराज

शिव ही मुक्ति का साधन: कालेन्द्रांनद महाराज
सहारनपुर में आयोजित शिवमहापुराणा कथा में ज्ञान की अमृतवर्षा करते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज।

सहारनपुर। महाकालेश्वर महादेव मंदिर में में चल रही शिव महापुराण कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव कथा जीव की व्यथा मिटाने का मार्ग है। देहरादून रोड स्थित ग्राम जमालपुर महाकालेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में मुख्य अजमान सुरेश कुमार गुप्ता, रामशरण कश्यप एवं मांगेराम कश्यप ने शिव पुराण का पूजन किया और महाराज श्री का तिलक और आशीर्वाद प्राप्त किया।

आचार्य  ऋषभ शर्मा ने विधिवत वेदी एवं व्यास पीठ का पूजन कराया।  शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा राजा दक्ष ने अहंकार वश शिवजी का अपमान करने के लिए कनखल में एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया सभी देवता एवं ऋषि मुनियों को बुलाया गया परंतु राजा दक्ष ने शिव को निमंत्रण तक नहीं भेजा जब सती यज्ञ में 10 गणो के साथ पधारी। राजा दक्ष ने शिव का और अधिक अपमान कर दिया जिसके कारण सती ने यज्ञ बेदी में कूद कर  आत्मदाह कर यज्ञ का विध्वंस कर दिया और शिव ने वीरभद्र अवतार लेकर राजा दक्ष का वध कर कनखल को शमशान में बदल दिया अर्थात जीव को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए और न हीं परमात्मा बनने का प्रयास करना चाहिए। इसी कारण राजा दक्ष का सर्वनाश हुआ महाराज श्री ने कहा शिव कल्याणकारी देव हैं। सभी का कल्याण करते हैं शिव की शरणागति होने में ही जीव का कल्याण हो जाता है। उन्होंने कहा शिव की भक्ति एवं जप करने से जन्म जन्म के कर्म बंधन कट जाते हैं। शिव ही जीव की मुक्ति का साधन है, क्योंकि प्रत्येक जीव के शरीर में परम तत्व रूप में इस शिव की ब्रह्म ज्योति का अंश विराजमान है। इस अवसर पर मामचंद कश्यप, सुखबीर सिंह कश्यप, रामकुमार कश्यप, सीताराम कश्यप, मांगेराम कश्यप, नीरज कश्यप, सोनू कश्यप, गीता, बबीता, पूनम, कमला, रेखा, साक्षी, सरला, सुदेश, कमलेश आदि रहे।

Leave a Reply