शिवसेना UBT के बागी सांसदों को दिए 15 करोड़? बीजेपी ने बताई सच्चाई, कहा- केवल पैसे के आधार पर…

शिवसेना UBT के बागी सांसदों को दिए 15 करोड़? बीजेपी ने बताई सच्चाई, कहा- केवल पैसे के आधार पर…

शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं.अब पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं. राउत के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ऐसे आरोप लगाना गलत है.

बावनकुले ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सांसदों और विधायकों के बारे में इस तरह के आरोप लगाना उचित है. किसी के पक्ष बदलने के कई कारण हो सकते हैं. केवल पैसे के आधार पर उन्हें बदनाम करना सही नहीं है. उन्हें यह पता लगाना चाहिए कि वास्तविक वजह क्या है और उनके साथ रहने वाले विधायक और सांसद आखिर उन्हें छोड़कर क्यों जा रहे हैं.’

राउत ने क्या कहा था?

इससे पहले राउत ने कहा था कि ‘मेरे पास जानकारी है कि सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये पहुंचाए गए, जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे समेत तीन स्थानों से चार्टर्ड विमानों के जरिए रवाना हुए. हमने कल होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए व्हिप जारी कर दिया है. अरविंद जी (अरविंद सावंत) ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है.’

Leave a Reply