निहंग सिंघों से मारपीट मामला: शिरोमणि कमेटी ने लिया मामले का संज्ञान पनियाली पहुंचकर की पीड़ितों से मुलाकात

निहंग सिंघों से मारपीट मामला: शिरोमणि कमेटी ने लिया मामले का संज्ञान पनियाली पहुंचकर की पीड़ितों से मुलाकात

पुलिस कार्रवाई की देरी से पैदा करती है संदेहः ब्रजपाल सिंह

देवबंद: तल्हेड़ी में निहंग सिंघों के साथ हुई मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई में हुई देरी से संगत के आक्रोश व धरना प्रदर्शन का शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी संज्ञान लिया है। बुधवार को शिरोमणि कमेटी के प्रतिनिधि ब्रजपाल सिंह ने गुरूद्वारा साहिब पनियाली पहुंचकर बाबा रणजीत सिंह, निहंग सिख भाईयों व संगत से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों को तत्काल गिरफतार करने की मांग की।

पनियाली स्थित गुरूद्वारा हरगोबिंद साहिब पहुंचे शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की शाखा सिख मिश्नरी हापुड़ के इंचार्ज भाई ब्रजपाल सिंह ने कहा कि निहंग सिख भाईयों के साथ इतना बुरा बर्ताव होने की घटना निंदनीय है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। क्यों कि मुख्यमंत्री सिख समाज के हितैषी माने जाते है लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई में देरी से संदेह पैदा होता है। उन्हांने कहा कि वे शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी व धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह के आदेश पर यहां पहुंचे है और सारे मामले की रिपोर्ट अमृतसर भेजी जाएगी। इस मसले पर शिरोमणि कमेटी सहारनपुर की संगत के साथ खड़ी है। इस पूर्व भाई ब्रजपाल सिंह ने मारपीट में घायल भाईयों हरकीरत सिंह व प्रभजोत सिंह से मामले की जानकारी ली।

बाबा रणजीत सिंह पनियाली ने कहा कि समाज की एकजुटता के कारण ही कार्रवाई संभव हो सकी।नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बाबा छबेग सिंह, बाबा गुलजार सिंह देवबंद गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी, श्याम लाल भारती, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा, हरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, चैधरी राजपाल सिंह, कवंरपाल सिंह, मनजोत सिंह, महिपाल सिंह, भाई गुरजंट सिंह,गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

17 यूपी एच देवबंद फोटो 01ः संगत से मुलाकात करते शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधि भाई ब्रजपाल सिंह।

Leave a Reply