विद्वान पंडित ने बच्चों को संस्कारों की दी शिक्षा

विद्वान पंडित ने बच्चों को संस्कारों की दी शिक्षा
  • सहारनपुर में आयोजित संस्कारशाला में बच्चों को संस्कार सिखाते विद्वान पंडित।

सहारनपुर। आज गुरू आश्रय श्री राधा कृष्ण मन्दिर पुरानी मण्डी, सहारनपुर में पूज्य श्री सद्गुरुदेव आचार्य पं. ललित कौशिक महाराज के पावन सानिध्य में संस्कारशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर कम उम्र से ही सत्य, कर्तव्य, करुणा, अनुशासन एवं सामाजिक सद्भाव जैसे मानवीय मूल्यों का विकास करना रहा।

इस अवसर पर बच्चों को नैतिक शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े संस्कारों की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तत्पश्चात उनके उत्साहवर्धन एवं उत्कृष्ट सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित बच्चों एवं भक्तजनों ने पूज्य सद्गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं. ललित कौशिक, अक्षय अग्रवाल, संजय मित्तल, उदित कौशिक, आलोक कौशल, मोहित मित्तल, मुकेश मित्तल सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply