मंडी पुलिस की कार्रवाई, दो शातिर नशा तस्कर 300 ग्राम अवैध चरस बरामद सहित गिरफ्तार
- सहारनपुर में मंडी पुलिस द्वारा दबोचे गए नशा तस्कर एवं बरामद चरस।
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह की पहल पर तीनों जनपदों में नशे के कारोबार एवं इस धंधे में संलिपत अपराधियों की धरपक़ के लिए आॅपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार व उपनिरीक्षक आकाश कुमार के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों रामजीलाल पुत्र चमनलाल निवासी हकीमपुरा निकट रविदास मंदिर थाना कोतवाली देहात व मौ0 रजा पुत्र नवाज निवासी हकीमपुरा सकलापुरी रोड मदसरे के सामने थाना कोतवाली देहात को बाबा लालदास के बाड़े के गेट से सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 140 व 160 कुल 300 ग्राम अवैध चरस बरामद कर ली। दबोचे गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि हम हुसैन बस्ती में आने-जाने वाले लोगों को चरस बेचते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं। आज भी हुसैन बस्ती में चरस बेचने के लिए जा रहे थे तभी पुलिस ने हमें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
