नगर निगम के मयर ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण

नगर निगम के मयर ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण
  • सहारनपुर में हसनपुर चैक पर वाटर कूलर का लोकार्पण करते महापौर डा. अजय सिंह।

सहारनपुर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संवेदना मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा हसनपुर चैक पर वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार एवं अपर नगर आयुक्त जेपी यादव ने फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, अक्षय त्यागी, शिवकुमार राणा, चंद्रहास पुंडीर तथा ट्रस्ट अध्यक्ष विकास पुंडीर सहित संवेदना परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्षद सुनील कुमार, अनिल, संजय गर्ग, सुधीर वरिष्ठ, प्रमोद राणा, दीपक राणा, बलदीप राणा, नेत्रपाल राणा, पीयूष राणा, शक्ति राणा, संदीप कुमार, अमित, पंकज शर्मा, अवनीश चैधरी और ग्रीजेश चैधरी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों और आम नागरिकों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना सराहनीय सेवा कार्य है।

Leave a Reply