पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए 5 सदस्यीय हाई-पावर्ड कमेटी गठित की है। कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

कमेटी पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन, लाठीचार्ज और बिना चेतावनी आंसू गैस के इस्तेमाल, महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित हिंसा, निगरानी और भीड़ नियंत्रण के तरीकों की जांच करेगी। साथ ही घायलों को मेडिकल मदद और मुआवजे के पहलू पर भी विचार किया जाएगा।

कमेटी में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रवि शंकर झा, दिल्ली हाई कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस शालिंदर कौर, CBI के पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला और मेघालय के रिटायर्ड DGP डॉ. एलआर बिश्नोई शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने CCTV, ड्रोन फुटेज, बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग और वायरलेस लॉग कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर 2026 को होगी।

Leave a Reply