अयोध्या विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का दिल से स्वागत करे- एसबी सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन

अयोध्या विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का दिल से स्वागत करे- एसबी सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन
नकुड में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते अपरजिलाधिकारी

नकुड [इंद्रेश]। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने कहा है कि सभी पक्षों को अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का तहेदिल से स्वागत करना चाहिए। साथ ही राष्टरहित को ध्यान मे रखते हुए एक नगरिक की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन यंहा नगर पालिका के मिटिंग हाल में शांति समिति की बैठक को संबांधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय देश की सर्वोच्च विधिक संस्था है। उसका आदेश सर्वोपरि है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह न्यायालय के आदेश का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि सोशल मिडिया पर किसी धर्म , जाति या न्यायालय के आदेश पर कोई भी ऐसी टिप्पणी नही होनी चाहिए। युवा वर्ग की उर्जा का प्रयोग सकारात्मक रूप से होना चाहिए।

nakur

उन्होने अभिभावको से अपने युवा बच्चों पर नजर रखने के लिये कहा। साथ ही चेताया कि जनपद को 22 सेक्टरों मे विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है। जो अपने सेक्टर पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड करने वालों को बख्शा नही जायेगा। उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी। कहा कि अभी सभा करने की कोई इजाजत नही दी जायेगी।

उपजिलाधिकारी पीएस राणा ने कहा कि सभी एक जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी निभाये। धार्मिक स्थलो पर होने वाले कार्यक्रमों मे किसी विवादित टिप्पणी न करे। संदिग्ध व्यक्यिों पर कडी नजर रखे। ऐसे तत्वों की सूचना पुलिस प्रशासन को दे। सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने कहा कि अयोध्या मामले में निर्णय आने के बाद शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन की मदद करे। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि नकुड क्षेत्र शांतिप्रिय क्षेत्र है। लोग मिल जुल कर रहते है।

Nakur Shanti Samiti Meeting
नकुड में शांति समिति की बैठक

पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि यह गंगा जमूनी संस्कृति का क्षेत्र है। उन्होने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि अयोध्या प्रकरण आने वाले न्यायालय के निर्णय का सभी पक्ष दिल से स्वागत करेगे। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने विश्वास जताया कि पूरा कस्बा अपनी पूरानी पंरपरा का बनाकर देश भक्ति का उच्च उदाहरण पेश करेगा। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मनव्वर ने कहा कि नकुड क्षेत्र लोग शांति प्रिय है। अदालत के निर्णय पर कोई आपत्ति होने का केाई सवाल ही नंही है।

बैठक में डा0 अनवर सिददकी, सुधीर मित्तल आदि ने अधिकारियों को विश्वास दिलाया नकुड क्षेत्र के लोग प्रशासन के साथ है। इस मौके पर संदीप कर्णवाल, महेश चंद, त्रिलोकचद, परिवार पाल, अल्ताफ कुरैशी, देवकुमार त्यागी, डा0 इदरीश, श्रवण जैन, वंदना, चौ0 शिवकुमार, वेदपाल सिंह, विपुल गुप्ता, इरशाद, रविंद्र सैनी, मौ0 इमरान आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे