विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न स्थानों पर किये पौधे रोपित

विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न स्थानों पर किये पौधे रोपित
  • सहारनपुर में पौधे रोपित करते आईटीसी सुनहरा कल के पदाधिकारी।

सहारनपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत पौधे रोपित कर लोगों पर्यावरण व पृथ्वी को संरक्षित रखने का आह्वान किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया और सभी उपस्थित लोगों को पृथ्वी की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

लोगों को बताया गया कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है, और छोटे-छोटे प्रयास मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। साथ ही, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए इसके उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया। सभी से अपील की गई कि वे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं और प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया और सभी उपस्थित लोगों को पृथ्वी की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। वार्ड पार्षद सुश्री सीमा कात्यानी, एडवोकेट एवं पूर्व सभासद मनमोहन जुनेजा , उमंग के प्रबंधक मयंक पाण्डेय, आईटीसी से कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश कुमार आदि की गरिमामई उपस्थिति रही।


Leave a Reply