ब्रज क्षेत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी: चरणप्रीत सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष
- सहारनपुर में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष चरणप्रीत सिंह।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों के तहत राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ मीनाक्षी श्रीवास्तव द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कई पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिसमें जनपद के चरणप्रीत सिंह को उनकी पूर्व सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में ब्रज प्रांत से जनपद के चरण प्रीत को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
चरणप्रीत सिंह ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे संगठन को मजबूत करने और जनहित में कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे।उन्हें ब्रज प्रांत (उत्तर प्रदेश) में संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है। ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख जिलों मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज और मैनपुरीकृमें संगठन विस्तार और मजबूती के लिए वे कार्य करेंगे।
