भव्य शोभायात्रा के साथ नवदिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ

भव्य शोभायात्रा के साथ नवदिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ
  • सहारनपुर में देव पूजा के करते विद्वान पंंिडत।

सहारनपुर। श्री विश्राम पुरी भैरव मंदिर समिति द्वारा नवदिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ विधिवत देव-पूजा के साथ किया गया। यज्ञाचार्य पंडित हरिशंकर गोनियाल एवं पंडित योगेश गोनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

शास्त्री धर्मानंद बहुगुणा ने बताया कि श्रीराम मंदिर, लेबर कॉलोनी से शुगर मिल होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के उपरांत कथा का शुभारंभ करते हुए कथा व्यास पंडित प्रकाश चंद शास्त्री ने मां भगवती का गुणगान किया और सभी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रबंधक डॉ. पन्ना लाल शर्मा, अध्यक्ष चैधरी ओम सिंह, कोषाध्यक्ष चैधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

इसके अलावा सदस्य नवीन चैधरी, पंडित रामकिशन नौटियाल, दीपक एवं संजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा में सविता, नेहा, रमेश कुमार, ज्योति, उषा, नीलम, सुरेंद्र, ऋचा, शकुंतला, सपना, केदारी देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन को भव्य और सफल बनाया।


Leave a Reply