भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाली जनआक्रोश रैली
- सहारनपुर में सपाइयों का पुतला फूंकते भाजपा महिला मोर्चा कार्यकत्रियां।
सहारनपुर। भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेत्तृव के आह्वान आज महिला मोर्चा कार्यकत्रियों ने जन आक्रोश रैली निकाल कागे्रेंस व सपा नेताओं के पुतले दहन कर अपना विरोध व्यक्त किया। आज भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और दिल्ली रोड पर जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई।
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा ने कहा देश के अंदर हमेशा कांग्रेस पार्टी- समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं का उत्पीड़न करने का काम किया और उनके अधिकारों का विरोध किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के नेताओं का पुतला दहन किया गया।
भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों सम्मान बढ़ाने की बात की लेकिन जब भी देश के अंदर महिलाओं को उनका अधिकार हक सम्मान देने का काम भाजपा सरकार करतीं हैं विपक्ष में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी महिलाओं के मिलने वाले अधिकारों का विरोध करती हैं। इस अवसर पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर समाजवादी पार्टी कांग्रेस पार्टी का विरोध किया। इस अवसर पर नेहा राणा, रेनू काम्बोज, उषा उपाध्याय, रूमा चैधरी, अभय राणा, विपिन सिरोही, लक्ष्य शर्मा आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
