शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

New Delhi : पार्टी के लोकसभा सांसदों की टूट के बाद शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है. इस बीच पार्टी के इकलौते राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है. 2029 तक कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टियों को वो नहीं रखना चाहती. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि ये लोकसभा में 850 वाला आंकड़ा लाकर संविधान में बदलाव करेंगे. संविधान में बदलाव लाकर ये लोकतंत्र को खत्म करेंगे और इस देश में प्रेसिडेंशियल सिस्टम लाना चाहते हैं.

जब एक रिपोर्टर ने किशोर पाटील के बारे में सवाल पूछा तो संजय राउत ने पलटवार करते हुए कहा, “उनसे पूछिए कि किशोर पाटील के पिता कौन हैं? बालासाहेब ठाकरे ही शिवसेना के पिता हैं.”

किशोर पाटील ने कहा था कि कोई ‘ऑपरेशन तुड़वा’ नहीं कर पाएगा. सांसदों की टूट के बाद संजय राउत ने ही ‘ऑपरेशन तुड़वा’ शब्द का इस्तेमाल किया था. किशोर पाटील के बयान पर भड़कते हुए राउत ने कहा, “ये सब बिके हुए लोग हैं. ये पैसे के पीछे पागल हो गए हैं. उनमें कोई निष्ठा नहीं है. गांजा पीते हैं. नशा करते हैं और इस प्रकार की बातें करते हैं.”

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने आगे कहा, “आपको मालूम है कि किशोर पाटील कहां से आते हैं? मैं नहीं जानता हूं कि किशोर पाटील कौन हैं? आज कल गद्दारों की हेडलाइन ही चलती है.”

संजय राउत ने आगे कहा कि शिवसेना को आज 60 साल हो गए. ये बहुत लंबा सफर है. बहुत ही संघर्षपूर्ण सफर है. चाहे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे हों या उद्धव ठाकरे हों, हम सबको संघर्ष करना पड़ा है. हम यहां तक संघर्ष करते हुए ही पहुंची. हमारी पीठ पर कितनी बार घाव किया गया, आगे से कोई घाव नहीं करेगा क्योंकि इतनी हिम्मत किसी में नहीं होगी. कल तक हो रहे हैं और आगे भी होंगे. महाराष्ट्र और केंद्र में हमारी सत्ता आएगी तब हम उनको दिखाएंगे कि क्या है.

Leave a Reply