योगी सरकार में सहारनपुर ने विकास की करवट ली: महापौर
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड 41 स्थित शुगर मिल क्षेत्र में काँचमिल कॉलोनी, गली नंबर-3 एवं गोपाल नगर में 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले रजवाहे की पटरी के दोनों ओर टाइल्स निर्माण कार्य तथा सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, क्षेत्रीय पार्षद संजय सैनी व पार्षद राजू जाटव सहित भाजपा के अनेक नेता शामिल रहे। महापौर डॉ. अजय कुमार व नगर विधायक राजीव गुंबर आज जब वार्ड 41 के शुगर मिल क्षेत्र पहुंचे तो क्षेत्र के लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। महापौर व नगर विधायक ने सड़क पर गंेती चलाकर निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि किसी भी शहर के विकास का रास्ता उसके वार्डो के विकास से होकर गुजरता है। वार्डो के विकास में ही शहर का विकास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में सहारनपुर ने विकास की एक बड़ी करवट ली है, और यह विकास का सिलसिला लगातार जारी है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क एवं जल निकासी की सुविधा प्राप्त होगी तथा आवागमन और जनसुविधाओं में और सुधार होगा।
इस अवसर पर नवीन सैनी, मांगेराम, कुक्कू वालिया, निखिल शर्मा, राजकुमार त्यागी, पद्म सैनी, आशीष अग्रवाल, निशित कालरा, करण नारंग, राजेंद्र गुंबर, पारस टुटेजा, रोहित पुंडीर, लक्की वर्मा व शंकी आदि उपस्थित रहे।
