मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सहारनपुर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर गुरुवार शाम एसबीआई मुख्य शाखा, कोर्ट रोड पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना को वापस लेने अथवा उसके क्रियान्वयन को स्थगित करने, यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से पीएलआई योजना में संशोधन करने तथा लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
सचिव राजीव कुमार जैन ने कहा कि वर्ष 2015 के द्विपक्षीय समझौते में दूसरे और चैथे शनिवार का अवकाश तय हुआ था तथा शेष शनिवार को अवकाश के संबंध में बाद में विचार करने पर सहमति बनी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएलआई में भेदभावपूर्ण नीति अपनाकर कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। संयोजक नवनीत कुमार ने बताया कि नवंबर 2023 और मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ के साथ वार्ता सकारात्मक रही थी तथा द्विपक्षीय सहमति से सभी शनिवार को अवकाश देने की संस्तुति वित्त मंत्रालय के वित्त विभाग को भेजी गई थी।
मंडल सचिव राजीव महेश्वरी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों में सरकार के रवैये को लेकर रोष है। वहीं ैठप्व्। के रीजनल सेक्रेटरी संजय कपूर ने कहा कि सरकार के नकारात्मक रवैये से बैंकर्स में भी निराशा बढ़ रही है। सामान्य परिषद सदस्य राहुल कपिल, संयोजक प्रदीप गुप्ता तथा ।प्ठव्ब् के मंडल सचिव अशोक कुमार ने भी विभिन्न मांगों और बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों में अजय कर्णवाल, संजय शर्मा, आशीष शर्मा, अतुल चोपड़ा, राकेश राठौर, संजय कुमार, सोहन सिंह, अमित कुमार, निशांत शर्मा, दीपक कुमार, मुल्कीराज, नावेद अली खान, वीर कुमार जैन, सुरेश सिंह, रोहित कांबोज, अरविंद वर्मा, आशीष अग्रवाल, अभिषेक कुमार, अर्जुन कुमार, अमित पंवार, मौ. आसिफ, चिराग चावला, संतोष कुमार, राधेश्याम, नरेंद्र सिंह, फिरोज, कविता, पायल, संगीता, रीना, हर्षिता और साक्षी सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।
