सफाई कर्मचारी संगठनोें ने प्रदर्शन कर दिया धरना
- सहारनपुर में मांगों के समर्थन में धरना देते सफाई कर्मचारी।
सहारनपुर। सफाई कार्य का ठेका निजी हाथों में दिए जाने के विरोध में आज सफाई कर्मचारी संघ के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया।
आज नगर निगम परिसर में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, उप्र स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व मे सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए बृजमोहन चनालिया, अम्बर चंदेल, अविनाश बिरला, विनोद घावरी, चेतन चनयाने, रघुवीर चन्देल, वरदान घावरी ने कहा कि जब से सफाई व्यवस्था निजी हाथों में सौंपी गयी है। तब तब सफाई कर्मचारियों का आर्थिक, शारीरिक और मानसिक शोषण हुआ है।
वर्तमान कार्यरत कर्मचारी बहुत मेहनत और लगन से सफाई कार्य करता है तभी तक तो नगर सहारनपुर की स्वच्छता रैंक प्रतिवर्ष बढ़ रही है। सभी कर्मचारियों की पूरजोर मांग है कि यदि हम सभी सफाई कर्मचारियों को निजी कम्पनी को 78 करोड में बेचा गया तो समस्त सफाई कर्मचारी काम बन्द कर हडताल पर चले जायेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन में महेन्द्र वैद, अब्दुल गफ्फार, सुनील घाघट, हिमांशु, कमल किशोर, राजकुमार, रतन अमित, आशु बिरला, बबीत डबराल, सोनू बिरला. राजकुमार चन्देल, मुनेश, तौसीफ, रतन, रोहित, कुलदीप हंस, उदय महरोक, नाधीराम आदि शामिल रहे।
