भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के घर पर दिया धरना

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के घर पर दिया धरना
  • सहारनपुर में कांग्रेस सांसद  के आवास पर धरना देती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी।

सहारनपुर। कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दलों द्वारा संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का लगातार विरोध कर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का अपमान करने वाले विपक्षी नेता सांसद इमरान मसूद के खिलाफ आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला जनआक्रोश व्यक्त कर धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया।

आज अम्बाला रोड मेघछप्पर स्थित सांसद इमरान मसूद के आवास पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं प्रदर्शन कर धरना दिया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ जमकर कांग्रेस पार्टी व सांसद इमरान मसूद व राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारे बाजी की कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा रमा गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री सरोज शर्मा ने धरने के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर महिलाओं की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति करता है और महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर उसका दोहरा चरित्र सामने आ चुका है। भाजपा महानगर महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुसुम अग्रवाल, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा व महानगर की उपाध्यक्ष कंचन धवन,  महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री सारिका गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही। भाजपा नेता नंदिनी बाटला, आशा सब्बरवाल, पूजा शर्मा  ने  चेतावनी दी कि यदि विपक्ष महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर राजनीति करना बंद नहीं करेगा तो पूरे प्रदेश में व्यापक जनांदोलन चलाया जाएगा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी सोनम कश्यप, सिमरन गुंबर, शिखा कश्यप, दीप्ति, पार्षद आरती, बरखा कल्याण  नूतन व कार्यकर्ता एव उपस्थित रहे।

Leave a Reply