गरमी से राहत के लिए निगम की एक नयी पहल

गरमी से राहत के लिए निगम की एक नयी पहल
  • सहारनपुर में फॉग कैनन व्हीकल से शहर के प्रमुख मार्ग पर मिस्ट फॉगिंग।

सहारनपुर। नगर निगम ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने तथा पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए एक नयी पहल की है। निगम के उद्यान विभाग द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो पर फॉग कैनन व्हीकल द्वारा मिस्ट फॉगिंग( जल की महीन फुहार यानि धुुंध की तरह) करायी जा रही है।

नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर शहर में भीषण गर्मी के दृष्टिगत मिस्ट फॉगिंग करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि फॉग कैनन व्हीकल से मिस्ट फॉगिंग कराये जाने से जहां मौसम का तापमान कम होता है वहीं यह लोगों को लू से बचाती है। इससे मौसम में भी शीतलता आती है और लोगों को इससे राहत का अहसास होता है। उन्होंने बताया कि इससे हवा में धूल के कण भी कम होते है। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली रोड, हसनपुर चैक, कोर्ट रोड, घंटाघर, अंबाला रोड तथा देहरादून रोड आदि प्रमुख मार्गो पर फॉग कैनन व्हीकल द्वारा मिस्ट फॉगिंग करायी गयी है, यह फॉगिंग अब लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply