विज्ञान भारती, सहारनपुर ईकाई एवं शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञान भारती, सहारनपुर ईकाई एवं शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

गंगोह। दिनांक 15-05-2026 सुबह 11 बजे विज्ञान भारती, सहारनपुर ईकाई एवं शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के संयुक्त तत्वाधान में विश्वविद्यालय के श्री जे० पी० माथुर ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी एवं नवाचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में तकनीकी जागरूकता, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी, पूर्व सांसद  कैराना श्री प्रदीप चौधरी जी, शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलपति प्रो०(डॉ०) बी. एस. सिद्धू, विभाग प्रचारक आशुतोष, नगर संचालक यशपाल, सीडीओ सुमित महाजन आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पुरे विधि-विधान से मां भारती व डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आशुतोष ने वर्ष 1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिवस भारत की वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपलब्धियों का प्रतीक है तथा युवाओं को नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर संजीव मित्तल ने वर्ष 1998 के परमाणु परीक्षणों के बाद देश पर लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत ने किस प्रकार चुनौतियों का सामना करते हुए तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त की और विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। सीडीओ सुमित ने देश को तकनीकी रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार ही विकसित भारत की आधारशिला हैं।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी ने अपने उध्बोधन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के बढ़ते तकनीकी कद पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत निरंतर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने तकनीकी विकास को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए तथा युवाओं से नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में डीन हेल्थ साइंस प्रो०(डॉ०) रणजीत सिंह, शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलसचिव प्रो०(डॉ०) महिपाल सिंह, नगर के गणमान्य व्यक्तियों संजय गुप्ता, प्रमोद गोयल, विवेक कुमार, नीरज अग्रवाल, गगन गर्ग, प्रदीप कुमार, नन्दकिशोर, सुभाष, मांगेराम, राजीव उपाध्याय यायावर आदि की मुख्य उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply