प्रधानमंत्री मोदी की पहल का असर: ई-रिक्शा से दिवानी न्यायालय पहुंचे एडीजीसी तुषार अग्रवाल

प्रधानमंत्री मोदी की पहल का असर: ई-रिक्शा से दिवानी न्यायालय पहुंचे एडीजीसी तुषार अग्रवाल
  • सहारनपुर में ई-रिक्शा से कार्यालय जाते एडीजीसी तुषार अग्रवाल।

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर सहारनपुर में भी दिखाई देने लगा है। इसी के चलते आज सहायक शासकीय अधिवक्ता तुषार अग्रवाल ने ई-रिक्शा से दीवानी कचहरी पहुंचे।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समस्याओं एवं देश में पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस की संभावित किल्लत के चलते देशवासियों से पेट्रोल-डीजल आदि का कम खर्च करने की अपील की थी ताकि भारत का आर्थिक विकास बरकरार रहे। देश में अधिकतर लोगों, कम्पनियों एवं कार्यों में इस पहल की शुरूआत करते हुए होम वर्किंग, वाहनों से न जाकर साइकिल आदि से कार्यों में जाने की पहल शुय कर दी थी। इसी पहल के तहत आज सहारनपुर में सहायक शासकीय अधिवक्ता तुषार अग्रवाल अपने दीवानी कचहरी स्थित अपने कार्यालय वाहन से न जाकर ई-रिक्शा से पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह भी वैश्विक समस्याओं को देखते हमें पैट्रोल-डीजल का कम से कम प्रयोग करें।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पैट्रोल डीजल का प्रयोग कम करने तथा अन्य खर्चो को कम करने अपील का  अनुसरण कर सकंट की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि मौजूदा हालात के देखते हुए अपने खर्च समिति करें, बिना वजह वाहनों से आवाजाही न करें तथा छोटे-मोटे काम पैदल अथवा साइकिल आदि से करें।

Leave a Reply