ग्रामीण सफाई कर्मचारियों  ने ओपीएस बहाली की मांग को लेकर निकाली राष्ट्रीय ध्वज मोटरसाइकिल यात्रा

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों  ने ओपीएस बहाली की मांग को लेकर निकाली राष्ट्रीय ध्वज मोटरसाइकिल यात्रा
सहारनपुर में राष्ट्रीय ध्वज मोटरसाइकिल यात्रा निकालते कर्मचारी।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने आज पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय ध्वज मोटरसाइकिल यात्रा निकाली। यात्रा विकास भवन से शुरू होगी।

संघ के पदाधिकारियों के अनुसार मोटरसाइकिल यात्रा के दौरान कर्मचारी गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा, देहरादून चैक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तथा बाजोरिया अस्पताल चैराहे पर स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कर्मचारी जिलाधिकारी परिसर में एकत्र होंगे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजें।

संघ ने बताया कि ओपीएस बहाली की मांग को लेकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कर्मचारी खून से पत्र लिखकर भी ज्ञापन सौंपे। मुख्य विकास अधिकारी, मंडल के उपनिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एलआईयू तथा सभी विकास खंडों को सूचना दी गई है।