रालोद कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव के जलाभिषेक को गंगाजल किया वितरित

रालोद कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव के जलाभिषेक को गंगाजल किया वितरित

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी पूर्व राज्यमंत्री चै नीरपाल सिंह ने हरिद्वार का पवित्र गंगाजल वितरित किया। दिल्ली रोड बाईपास पर गंगाजल वितरित करते हुए चै नीरपाल सिंह ने कहा कि श्रावण मास में मां गंगा का पवित्र गंगाजल शिवलिंग पर अर्पण करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते है, सबकी मनोकामना पूर्ण होती है। साथ साथ ही मां गंगा मैया का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है 11 अगस्त को जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में शिवभक्त कावड़ियों की सेवा से सुखदायी फल मिलता है। स्वच्छ कांवड़, हरित कांवड़, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। भक्तों की पावन यात्रा सफल, सुगम एवं सुरक्षित हो, इसी लिए जिले में शिविरों का आयोजन किया जाता है। चै. नीरपाल सिंह ने सभी कांवड़ यात्रियों से आह्वान करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान यथासंभव अपने खाने-पीने के बर्तन साथ रखें और प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इस दौरान कमल चैधरी, राहुल सिंह, अनुज कुमार, दीपक सिंह, लोकेंद्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply