‘देश की सुरक्षा को कमजोर करने की साजिश’, माकपा के परमाणु हथियार नष्ट करने के वादे पर भड़के राजनाथ सिंह

‘देश की सुरक्षा को कमजोर करने की साजिश’, माकपा के परमाणु हथियार नष्ट करने के वादे पर भड़के राजनाथ सिंह

कासरगोड। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को माकपा के चुनावी घोषणा पत्र पर निशाना साधा, जिसमें माकपा ने कहा है कि अगर सत्ता में आये तो देश के परमाणु हथियारों को नष्ट कर देंगे। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछता चाहता हूं कि माकपा के इस वादे पर आप क्या करेंगे।

राजनाथ सिंह ने केरल के कासरगोड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के दोनों पड़ोसियों के पास परमाणु हथियार हैं। ऐसी स्थिति में भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट करने की बात करना, देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने से कम नहीं है। यह देश की सुरक्षा को कमजोर करने की साजिश है।

माकपा का घोषणापत्र

माकपा यानि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) विपक्षी आईएनडीआईए ब्लॉक का हिस्सा है और माकपा ने गुरुवार को पार्टी के घोषणापत्र में परमाणु हथियारों को नष्ट करने का वादा किया है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे