• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश ने बरपाया कहर, भूस्खलन और बाढ़ से 36 लोगों की मौत

  • July 23, 2021
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश ने बरपाया कहर, भूस्खलन और बाढ़ से 36 लोगों की मौत
  • महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण रायगढ़ जिले में भूस्खलन और बाढ़ से 36 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि मुंबई समेत राज्‍य के कई जिलों में बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त कर दिया है। कई इलाके पूरी तरह से जलमग्‍न हो चुके हैं।

रायगढ़ । महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है। रवीवार को हुई बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जिला कलेक्‍टर निधि चौधरी के अनुसार,  रायगढ़ जिले में भूस्खलन और बाढ़ से 36 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 32 लोग तलाई से और सखार सुतार वाड़ी से 4 लोगों की मौत की खबर है जबकि 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन से हुए हादसे में  36 लोगों की जान चली गई है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा – कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, भूस्खलन की संभावना वाले स्‍थान से लोगों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि मुंबई में बीते शनिवार हुई तेज बारिश के कारण कई स्‍थानों पर मकान गिर गए थे जिससे 30 लोगों की जान चली गई थी। शनिवार रात को शुरू हुई तेज बारिश से अगले दिन सुबह 4 बजे तक जारी रही। भारी बारिश के कारण मुंबई में 11 स्थानों पर भूस्खलन या मकान ढहने की घटनाएं हुईं। चेंबूर के न्यू भारत नगर में भूस्खलन के बाद एक दीवार ढहने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। विक्रोली में एक दोमंजिला घर गिरने से नौ लोगों की जान गई एवं भांडुप में एक दीवार गिरने से एक युवक के मारे जाने की खबर है।

कोंकण क्षेत्र व पश्चिम महाराष्ट्र में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुई भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचायी है पूरा कोंकण जलमग्‍न हो चुका है। कोंकण का चिपलूण शहर पानी में डूब गया है। इस इलाके में 5000 से अधिक लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा कोस्ट गार्ड की भी मदद ली जा रही है। नौसेना को भी मदद के लिए तैयार रहने को कहा गया है। वीरवार को समुद्र तट से लगे कोंकण क्षेत्र, पश्चिम महाराष्ट्र का कोल्हापुर, पुणे, मुंबई के निकट कल्याण, पालघर व नासिक आदि क्षेत्रों में भयंकर बारिश हुई।

कोकण के चिपलूण में वशिष्ठ नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कई इलाकों में घरों की पहली मंजिल तक डूब गई है। बाढ़ की भयावहता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि चिपलूण के बस अड्डे पर खड़ी राज्य परिवहन की बसें पूरी तरह से पानी में डूबी हुई थी उनकी सिर्फ छत ही नजर आ रही थी। कई कारें व हल्के वाहन वशिष्ठ नदी के बहाव की दिशा में बहती दिखाई दे रही थी।

 

Post navigation

Prev
Next
सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान

सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान

  • October 10, 2026
सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन

सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन

  • October 10, 2026
‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी

‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी

  • October 10, 2026
‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं’, राहुल बोले- ‘हर चाल से वाकिफ हूं’

‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं’, राहुल बोले- ‘हर चाल से वाकिफ हूं’

  • October 10, 2026
‘मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी…’, CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

‘मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी…’, CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

  • October 10, 2026
कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

  • October 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान October 10, 2026
  • सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन October 10, 2026
  • युवाओं को नशे के अंधकार से निकालने में जुटी गागलहेड़ी पुलिस October 10, 2026
  • सहारनपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, 32 लाख रुपये की नकदी के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार October 10, 2026
  • ध्यानु भक्त उपवन की भूमि के मालिकाना हक पर विवाद, पंडित देवी शरण शर्मा ने किया दावा October 10, 2026
  • रोजगार सेवकों की समस्याओं का कराएंगे समाधान: घनश्याम सिंह राणा October 10, 2026
  • 30 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी October 10, 2026
  • यमुना पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, टला बड़ा हादसा October 10, 2026
  • नकुड़ में बैक-टू-बैक चोरी से हड़कंप, दो घटनाओं में लाखों के सामान पर हाथ साफ October 10, 2026
  • भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी October 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021