कुतुबशेर पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े,

कुतुबशेर पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े,
  • सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर चोर।

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिना नम्बर प्लेट लगी चोरी की स्कूटी व दो नाजायज चाकू बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी व उपनिरीक्षक बलवीर सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों नसीम पुत्र सलीम निवासी नाज कालोनी हौजखेड़ी रोड स्वीमिंग पूल वाली गली थाना कतुबशेर व शावेज पुत्र अख्तर निवासी मूसा पैलेस के पास थाना कुतुबशेर को इम्पीरियर बैंकेट हाॅल के पीछे  नहर के पास खंडहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नाजायज चाकू व एक चोरी की स्कूटी बिना नम्बर प्लेट लगी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply