खत्री-पंजाबी समाज को रिफ्यूजी या पाकिस्तानी कहने पर गुस्साया पंजाबी समाज

खत्री-पंजाबी समाज को रिफ्यूजी या पाकिस्तानी कहने पर गुस्साया पंजाबी समाज
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर सिटी मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते पंजाबी संगठन के पदाधिकारी।

सहारनपुर। पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में अरोड़ा-खत्री पंजाबी समाज के लोगों ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और इस संबंध में कानून बनाए जाने का प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।

मंगलवार को पंजाबी संगठन के अध्यक्ष राधेश्याम नारंग की अगवाई में पंजाबी समाज के लोग आज जिला मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में समाज के लोगों को रिफ्यूजी, शरणार्थी अथवा पाकिस्तानी कहकर संबोधित किए जाने पर रोक लगाने तथा इस संबंध में कानून बनाने की मांग की गई। राधेश्याम नारंग ने कहा कि 1947 के विभाजन के दौरान पश्चिमी पंजाब से आए लाखों परिवारों ने अपने घर, जमीन-जायदाद और कारोबार छोड़कर भारत को चुना था। ऐसे में समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि पूर्वजों के त्याग और बलिदान का भी अपमान है।

उन्होंने कहा कि अरोड़ा-खत्री पंजाबी समाज हमेशा राष्ट्रहित में कार्य करता आया है और भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन में मांग की गई कि समाज को रिफ्यूजी, शरणार्थी या पाकिस्तानी कहकर संबोधित करने पर रोक लगाई जाए तथा ऐसे मामलों में दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया जाए। इस अवसर पर राजकुमार नरूला, कपिल मल्होत्रा, खैराती लाल अरोड़ा, कृष्ण लाल मिड्डा, मुकेश मनचंदा, मदन लाल नारंग, नवीन मक्कड़, कृष्ण लाल गुंबर, राजकिरण कत्याल, रमेश सुखीजा, अमित राज सेठी, सुभाष सचदेवा, तरुण बत्रा, रमेश गुंबर, अशोक अरोड़ा, अविनाश जैन, पंकुल जैन, कृष्ण लाल गुप्ता, सतीश पसरीचा, दीपक खन्ना, संगम अरोड़ा, मोहित पसरीचा, सागर सोनी, परमजीत वालिया, प्रमोद आहूजा, पूरण फुटेला, गौरव भसीन, आशीष सचदेवा, आशु मलिक, अशोका सहगल, शुभम अरोड़ा, जगदीश पपनेजा, संजय तिवारी, सुभाष धमीजा, राजीव फुटेला, त्रिलोक चावला, हरीश अरोड़ा, मतिश्वर चांदना, विनोद अनेजा एवं कपिल बजाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply