राम मंदिर दान चोरी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय बोले- ‘देश की आस्था के साथ BJP-RSS ने…’

राम मंदिर दान चोरी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय बोले- ‘देश की आस्था के साथ BJP-RSS ने…’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में गबन का मामला तूल पकड़ चुका है. अब कांग्रेस पार्टी ने भी भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर सीधा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसको लेकर एक प्रेस वार्ता की. जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा,” देश की आस्था के साथ बीजेपी-आरएसएस के द्वारा छल किया गया है. आज आस्था को बेचा जा रहा है और धर्म के नाम पर सौदा किया जा रहा है.”

अजय राय ने आगे कहा कि श्रीरामजन्मभूमि को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, वह दिखाती है कि एक संगठित लूट हुई है, जिसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और ये बात खुद BJP के पूर्व सांसद कह रहे हैं. आखिर वो नाम क्यों नहीं ले रहे? किसे बचाया जा रहा है ?

अजय राय ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों पर सवाल उठाया और कहा किछोटेकर्मचारियों से तो करवाया गया. असली खिलाड़ी कौन लोग हैं ? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट में एक रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट नृपेंद्र मिश्रा को चेयरमैन बनाया गया, जो 5 साल 3 महीने तक पीएम मोदी के प्रमुख सचिव थे.”

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में शामिल गोपाल राव पहले से ही विवादित रहे हैं.चंपत राय सारा माल लेकर चंपत हो गए. अनिल मिश्रा समेत RSS की पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को ट्रस्ट में पद दिए गए थे.

‘सरकार ने माना गड़बड़ी हुई है’

अजय राय ने राम मंदिर में गबन और चोरी को लेकर कहा कि अब इस मामले में सरकार ने SIT गठित कर मान लिया है कि बहुत ही जबरदस्त तरीके से गड़बड़ी हुई है. जबकि अभी तक इंकार किया जा रहा है. उन्होंने सीधे-सीधे सरकार को घेरते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Leave a Reply