पुलिस ने अंबेहेटा मे एक माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा कर एक को जेल भेजा
नकुड 13 मई इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने एक माह पूर्व अंबेहेटा मे एक परचून के खोखे से हुई चोरी का ख्ुालासा कर एक व्यक्ति को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष सुरेशकुमार ने बताया कि विगत माह अंबेहेटा निवासी अनीस ने उसकी परचून की दुकान मे चोरी होने की सूचना दर्ज करायी थी। तभी से पुलिस इस चेारी को खोलने का प्रयास कर रही थी। बुद्धवार को पुलिस ने अंबेहेटा के मौहल्ला गुहा निवासी शाहनवाज पुत्र खालिद को गिरफतार किया। उसने अनीस की दुकान मे चोरी करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने बताया कि शाहनवाज के कब्जे से पुलिस ने चोरी गये 1400 रूपये बरामद किये है। पुलिस ने उसे गिरफतार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का अपराधिक इतिहास है। उसपर नकुड व बेहेटा थानो मे कई मामले दर्ज है।
