योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शमिल

योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शमिल

New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल भी शामिल हुए।

हिरासत में लिए जाने के बाद योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस की घेराबंदी और हिरासत के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने लिखा कि जनता ने सड़क पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना “महाभियोग” जारी रखा।

प्रदर्शनकारियों की ओर से SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है।

Leave a Reply