PM मोदी ने छोटा किया अपने काफिले का साइज, संसाधनों के संतुलित इस्तेमाल की अपील के बाद खुद पेश किया उदाहरण

PM मोदी ने छोटा किया अपने काफिले का साइज, संसाधनों के संतुलित इस्तेमाल की अपील के बाद खुद पेश किया उदाहरण

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने फिर से सादगी और संसाधनों के संतुलित उपयोग का बड़ा मैसेज दिया है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के अपने घरेलू दौरों के लिए अपने काफिले का साइज काफी कम कर दिया। यह परिवर्तन सुरक्षा मानकों से समझौता किए बिना हुआ है और इसे PM मोदी की तरफ से खुद उदाहरण पेश करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

सुरक्षा घटाए बिना कम किए गए काफिले के वाहन

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपनी हालिया वडोदरा और गुवाहाटी यात्रा के दौरान काफिले में शामिल वाहनों की संख्या को पहले के मुकाबले कम किया। खास बात रही कि इस निर्णय में SPG के सुरक्षा प्रोटोकॉल को पूरी तरह से बरकरार रखा गया। यानी पीएम मोदी के काफिले में सुरक्षा से जुड़े जरूरी वाहन यथावत रहे, लेकिन बाकी गाड़ियों को सीमित किया गया।

Leave a Reply