PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश को संबोधित किया। इस बार के समारोह की सबसे खास बात यह रही कि लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। यह आयोजन ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया।

समारोह में सेना के बैंड ने ‘वंदे मातरम्’ की धुन प्रस्तुत की, जिसके बाद तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों और ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ के स्वर गूंजने को स्वतंत्रता दिवस समारोह के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और प्रतीकात्मक क्षण माना जा रहा है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि देश का हर दिल आज ‘वंदे मातरम्’ की भावना से धड़क रहा है और भारत को आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा।

इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह ‘युवा शक्ति’ और ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित रहा, जिसमें देशभर से हजारों विशेष अतिथियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply