• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना संकट काल में 18-19 घंटे काम कर रहे PM मोदी, सरकार कर रही दिन-रात काम- पीयूष गोयल

  • April 19, 2021
कोरोना संकट काल में 18-19 घंटे काम कर रहे PM मोदी, सरकार कर रही दिन-रात काम- पीयूष गोयल
Piyush Goyal
  • केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि कोरोना संकट काल में केंद्र दिन-रात काम कर रहा है। पीएम मोदी 18-19 घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

नई दिल्ली । रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कोरोना प्रबंधन में राज्यों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार 24 घंटे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद 18-19 घंटे काम कर रहे हैं।कोरोना के हालात को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राकांपा के कुछ नेताओं की ओर से की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा कि उन्हें बुरा लगता है जब इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जाती है।

उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश में महामारी की स्थिति की समीक्षा की थी। प्रधानमंत्री ने उनसे (पीयूष गोयल) रात एक बजे (शनिवार) हालात का ब्योरा लेने के लिए बात की थी। गोयल ने कहा कि सरकार महामारी के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के लड़ रही है और इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

आक्सीजन को लेकर सरकार का फैसला

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और उसके अनुरूप आक्सीजन की आपूर्ति में कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने उद्योगों को आक्सीजन की आपूर्ति पर सोमवार से अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि नौ उद्योगों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। इसके अलावा रेलवे ने देश में आक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र को मिलेगा सबसे ज्यादा हिस्सा

समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि रविवार को 12 राज्यों के साथ बैठक में केंद्र सरकार ने उनकी विभिन्न मांगों पर विचार किया। इसमें राज्यों को 6,177 मीट्रिक टन आक्सीजन वितरित करने का फैसला किया गया। इसमें से महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा 1,500 मीट्रिक टन आक्सीजन मिलेगी, जबकि दिल्ली 350 मीट्रिक टन और उत्तर प्रदेश को 800 मीट्रिक टन आक्सीजन मिलेगी।

4,002 कोच कोरोना केयर फैसिलिटी में तब्दील

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे ने अपने 4,002 कोचों को कोरोना केयर कम आइसोलेशन फैसिलिटी में तब्दील किया है ताकि राज्य सरकारों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इनमें से 94 कोचों को महाराष्ट्र के नंदुरबार में तैनात किया गया है। अन्य कोचों को राज्यों के अनुरोध पर उन्हें आवंटित किया जाएगा। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल का कहना है कि इनके लिए राज्यों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 

Post navigation

Prev
Next
बंगाल के नतीजों पर CM भगवंत मान बोले, ‘पंजाब में BJP ऐसा करने की…’

बंगाल के नतीजों पर CM भगवंत मान बोले, ‘पंजाब में BJP ऐसा करने की…’

  • May 4, 2026
बंगाल के नतीजों पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- ‘ये परिणाम निराश करने वाले हैं लेकिन…’

बंगाल के नतीजों पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- ‘ये परिणाम निराश करने वाले हैं लेकिन…’

  • May 4, 2026
अमित शाह की चुनावी रणनीति को मात देना आसान नहीं, उन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य यूँ ही नहीं कहा जाता

अमित शाह की चुनावी रणनीति को मात देना आसान नहीं, उन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य यूँ ही नहीं कहा जाता

  • May 4, 2026
‘ममता बनर्जी ने निर्ममता की कीमत…’, बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बोले CM मोहन यादव

‘ममता बनर्जी ने निर्ममता की कीमत…’, बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बोले CM मोहन यादव

  • May 4, 2026
बंगाल रिजल्ट: संजय राउत का बड़ा बयान, ‘ऐसा लगता है कि मोदी-शाह का राष्ट्रीय स्तर पर भी…’

बंगाल रिजल्ट: संजय राउत का बड़ा बयान, ‘ऐसा लगता है कि मोदी-शाह का राष्ट्रीय स्तर पर भी…’

  • May 4, 2026
“गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद, भारत में अब टूट के चलेगा मोदी का राष्ट्रवाद” बोले BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता

“गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद, भारत में अब टूट के चलेगा मोदी का राष्ट्रवाद” बोले BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता

  • May 4, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला’, बंगाल और असम में बंपर जीत पर PM मोदी का संबोधन May 4, 2026
  • तीन प्रदेशों में प्रचंड जीत के साथ भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने का मनाया जश्न May 4, 2026
  • केरल में मिली जीत पर कांग्रेस ने जश्न मनाकर बांटी मिठाईयां May 4, 2026
  • जिलाधिकारी से मिला पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला, कराया व्यापारियों की समस्याओं से अवगत May 4, 2026
  • लिओनेल आपे फैलोशिप लंदन से डा. संजीव मिगलानी को किया सम्मानित May 4, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के 30 छात्रों का चयन May 4, 2026
  • जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ फसल क्षति पूर्ति हेतु 20 पात्र किसानों को किये गये चेक वितरित May 4, 2026
  • निर्माण कार्यों में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान – जिलाधिकारी May 4, 2026
  • बंगाल के नतीजों पर CM भगवंत मान बोले, ‘पंजाब में BJP ऐसा करने की…’ May 4, 2026
  • बंगाल के नतीजों पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- ‘ये परिणाम निराश करने वाले हैं लेकिन…’ May 4, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021