पीएम मोदी ने औरंगाबाद हादसे पर जताया दुख, स्थिति पर निगरानी के दिए आदेश

पीएम मोदी ने औरंगाबाद हादसे पर जताया दुख, स्थिति पर निगरानी के दिए आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात कर हादसे की जानकारी ली और हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिये कहा है…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात कर हादसे की जानकारी ली और हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिये कहा है।

 

PunjabKesari

पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे की खबर से मैं दुखी हूं। मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत की है और वे इस मामले पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं। सभी जरूरी मदद की जा रही है।

PunjabKesari

बता दें कि महाराष्ट्र में बदनापुर और करमाड के बीच शुक्रवार तड़के एक मालगाड़ी से कटकर कम से कम 14 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। ट्रेन ने सुबह सवा पांच बजे उन्हें कुचल दिया।