बिजली संकट: रात्रि ढाई बजे मौके पर पहुंचे विधायक राजीव गुम्बर व पार्षद राहुल झाम्ब

बिजली संकट: रात्रि ढाई बजे मौके पर पहुंचे विधायक राजीव गुम्बर व पार्षद राहुल झाम्ब
सहारनपुर में रात्रि के समय गोपाल नगर में विद्युत आपूर्ति ठीक कराते नगर विधायक।

स्थानीय नुमाइश कैम्प जेई को बुलाकर ठीक कराई बिजली

सहारनपुर। भीषण गर्मी के बीच गोपाल नगर क्षेत्र में सतगुरु दयाल मंदिर के सामने अचानक एक फेज उड़ जाने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। देर रात नागरिकों की परेशानी की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि तत्काल हरकत में आ गए।

नगर विधायक राजीव गुम्बर एवं स्थानीय पार्षद राहुल झाम्ब रात्रि करीब 2ः30 बजे स्वयं मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों नेताओं ने तत्काल स्थानीय नुमाइश कैम्प जेई को फोन कर व्यवस्था प्रभावित स्थल पर बुलाया जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और सख्त निर्देश के बाद बिजली विभाग की टीम ने युद्धस्तर पर कार्य कर फॉल्ट को ठीक किया और बिजली आपूर्ति बहाल कराई। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिक भी मौके पर मौजूद रहे और आधी रात में समस्या का समाधान होते देख राहत की सांस ली।

विधायक राजीव गुम्बर ने इस अवसर पर कहा, जनसेवा का कोई निश्चित समय नहीं होता। जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है, उस पर खरा उतरना हमारा पहला धर्म है। गर्मी में बिजली न होना किसी त्रासदी से कम नहीं, इसलिए हम स्वयं मौके पर आए। पार्षद राहुल झाम्ब ने कहा कि सतगुरु दयाल मंदिर जैसे व्यस्त क्षेत्र में फेज फॉल्ट से पूरा इलाका अंधेरे में था। स्थानीय निवासियों ने आधी रात को मौके पर पहुंचकर समस्या सुलझाने के लिए विधायक राजीव गुम्बर एवं पार्षद राहुल झाम्ब का से आभार व्यक्त किया और उनके जनसेवा भाव की सराहना की।

Leave a Reply