विधायक आशु मलिक ने सहारनपुर की सिंचाई व जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया

विधायक आशु मलिक ने सहारनपुर की सिंचाई व जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया
सहारनपुर में विधानसभा याचिका समिति की बैठक में शिरकत करते विधायक आशु मलिक।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की याचिका समिति एवं सिंचाई विभाग की बैठक आयोजित

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में विधान भवन में उत्तर प्रदेश विधानसभा की याचिका समिति एवं सिंचाई विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनहित एवं प्रदेशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर समिति के सदस्यों ने अपने विचार रखे तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।

बैठक में सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं याचिका समिति सदस्य आशु मलिक ने अपने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रमुख सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी प्राप्त हुआ। विधायक ने ग्राम मालाहेड़ी क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर से जुड़े क्षतिग्रस्त इनलेट एवं पटरी के पुनर्निर्माण का मामला उठाया, जिससे बरसात का पानी न निकल पाने के कारण जलभराव और किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम नलहेड़ा गाजी एवं ग्राम चन्द्रौली में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सरकारी नलकूप/ट्यूबवेल स्थापित कराने का अनुरोध किया गया।

बैठक में ग्राम घुन्ना एवं माहेश्वरी के बीच क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण जल निकासी बाधित होने और किसानों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया गया तथा शीघ्र निर्माण कार्य कराने की मांग की गई। विधायक आशु मलिक ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को विधानसभा स्तर पर मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply